प्रेमानंद महाराज आज के समय के एक प्रसिद्ध संत परम् शिव जी के भक्त है महाराज जी कहते है की शिव जी जब प्रसन्न होते है तो राधा रानी जी की भक्ति प्राप्त होती है ।
महादेव जी की कृपा से बाबा राधा रानी जी के सेवा में ही लीन रहते है और लोगों से भी नाम जप करने की प्रेरणा देते रहते है ताकि उनके जीवन का कल्याण हो सके
उनका मार्गदर्शन और उपदेश करोडो लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और एक नवीन ऊर्जा लाते हैं।
अगर आप भी प्रेमानंद जी महाराज से मिलना चाहते हैं, हम आपको उनकी दर्शन की पूरी प्रक्रिया और मिलने का तरीका बताएंगे, जिससे आप भी आसानी से उनके दर्शन कर अपना जीवन धन्य कर सकते है ।
Premanand Ji Maharaj Se Kaise Mile
अगर आप प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको वृंदावन स्थित राधाकेली कुंज आश्रम जाना होगा, जो ISKCON मंदिर के पास और परिक्रमा रोड पर स्थित है।
महाराज जी प्रतिदिन अपने निवास स्थान से पैदल आश्रम आते हैं, और हर रात करीब 2:30 बजे दर्शन के लिए उपस्थित होते हैं।
इस समय हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए आते हैं,
1. आश्रम में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी
आश्रम में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है।
2.सुबह दर्शन का महत्व
प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन सुबह का समय बहुत ही विशेष होता है।
सुबह के दर्शन से आपको शांति और आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव होता है।
अगर आप सुबह 6:30 बजे तक आश्रम पहुंचते हैं, तो आप महाराज जी से एकांत में प्रश्न पूछ सकते हैं।
3.टोकन कैसे ले दर्शन के लिए ?
प्रेमानंद जी से मिलने और उनके दर्शन के लिए टोकन लिया जाता है।
ये टोकन आश्रम में सुबह 9:30 बजे से मिलते हैं।
आप आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र लेकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
एक बार जब आपको टोकन मिल जाता है, तो आप अगले दिन के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
4.अकेले में मुलाकात ?
अगर आप महाराज जी से एकांत में मिलना चाहते हैं और उनसे व्यक्तिगत सवाल पूछना चाहते हैं, तो आपको सुबह के वक्त 6:30 बजे तक आश्रम पहुंचना होगा।
इस समय आप महाराज जी से लगभग एक घंटे तक बात कर सकते हैं।
5. दर्शन के समय का ध्यान रखें
यदि आप रात को दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको रात्रि 2:30 बजे वृंदावन स्थित राधाकेली कुंज आश्रम जाना होगा |
इस समय महाराज जी अपने निवास स्थान से पैदल चलते हुए आश्रम आते हैं।
Video Credit :-Akshay Singh Basti
6. आधार कार्ड लाना अनिवार्य है ?
आपको टोकन प्राप्त करने और दर्शन के लिए अपने आधार कार्ड या किसी अन्य पहचान पत्र को साथ में लाना जरूरी है।